अवकाश के दौरान अतिरिक्त भीड़ को क्लियर करने के लिए, दक्षिण मध्य रेलवे विभिन्न गंतव्यों के बीच चार विशेष गाड़ियां चलाएगी जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
क्र.सं. | गाड़ी.सं. | से-तक | प्रस्थान | आगमन | गाड़ी चलने के दिन | यात्रा आरंभ करने की तारीख |
1 | 08581 | विशाखापट्टनम – तिरुपति | 23.00 | 12.20 (अगले दिन ) | रविवार | 17.04.2022 से26.06.2022 तक |
2 | 08582 | तिरुपति-विशाखापट्टनम | 21.55 | 11.00 (अगले दिन ) | सोमवार | 18.04.2022 से 27.06.2022 तक |
3 | 08583 | विशाखापट्टनम-तिरुपति | 19.00 | 09.15 (अगले दिन ) | सोमवार | 18.04.2022 से 27.06.2022 तक |
4 | 08584 | तिरुपति- विशाखापट्टनम | 21.55 | 10.15 (अगले दिन ) | मंगलवार | 19.04.2022 से 28.06.2022 तक |
1. गाड़ी संख्या 08581/08582 विशाखापट्टनम - तिरुपति - विशाखाट्टनम विशेष गाड़ियां
(22 सेवाएं):
ये साप्ताहिक विशेष गाड़ी दोनों दिशाओं में दुव्वाडा, अनकापल्ली, तुनि, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लिगुडेम, एलुरु, विजयवाड़ा, न्यू गुंटूर, तेनाली, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, श्रीकालहस्ती और रेणिगुंटा स्टेशनों पर रुकेगी.
इन विशेष गाड़ियों में एसी III टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
2. गाड़ी संख्या 08583/08584 विशाखापट्टनम - तिरुपति - विशाखापट्टनम विशेष गाड़ी
(22 सेवाएं):
ये साप्ताहिक विशेष गाड़ी दोनों दिशाओं में दुव्वाडा, अनकापल्ले, अन्नावरम, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लिगुडेम, एलुरु, विजयवाड़ा, तेनाली, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, श्रीकालहस्ती और रेनिगुंटा स्टेशनों पर रुकती हैं।
इन विशेष गाड़ियों में एसी II टियर, एसी III टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे होंगे