गर्मी के मौसम के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लियर करने के लिएदक्षिण मध्य रेलवे हैदराबाद-मदुरै-सिकंदराबाद के बीच 02 विशेष गाड़ियां चलाएगी, जिसका विवरण नीचे दिया गया है: -
क्र.सं. | गाड़ी सं. | से-तक | प्रस्थान | आगमन | यात्रा आरंभ करने की तारीख |
1 | 07253 | हैदराबाद-मदुरै | 15.50 (बृहस्पतिवार) | 14.40 (शुक्रवार) | 19.05.2022 |
2 | 07254 | मदुरै-सिकंदराबाद | 17.40 (शुक्रवार) | 16.00 (शनिवार) | 20.05.2022 |
ये विशेष गाड़ियां, दोनो दिशाओं में सिकंदराबाद, नलगोंडा, मिर्यालगुडा, सत्तेनपल्ली, गुंटूर, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणिगुंटा, काटपडी, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, वृद्धाचलम, अरियलुर, श्रीरंगम, तिरुचिरापल्ली और डिंडीगुल स्टेशनों पर रुकेंगी.
इन गाड़ियों में एसी II टियर, एसी III टियर, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे.