पटना की ओर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लियर करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने सिकंदराबाद और पटना के बीच विशेष गाड़ियों को निम्नानुसार विस्तार किया है:-
क्र.सं. | गाड़ी संख्या | से-तक | गाड़ी सेवा के दिन | विस्तार की अवधि | गाड़ी सेवाओं की संख्या |
1 | 07255 | हैदराबाद-पटना | बुधवार | दिनांक 08.02.2023से29.03.2023 तक | 8 |
2 | 07256 | सिकंदराबाद-पटना | शुक्रवार | दिनांक 03.02.2023 से 31.03.2023तक | 9 |
3 | 03253 | पटना-सिकंदराबाद | सोमवार, बुधवार | दिनांक 01.02.2023 से 29.03.2023 तक | 17 |
गाड़ी संख्या 07255/07256/03253 विशेष गाड़ियां:
ये विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद, काजीपेट, पेद्दपल्ली, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी, गोमोह, कोडरमा, गया और जहानाबाद स्टेशनों पर रुकेंगी.
इन विशेष गाड़ियों में 2एसी, 3एसी, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच होंगे.