|
TCAS - An Introduction
कवच(तत्कालीन गाड़ी टक्कर निवारण प्रणाली-टीसीएएस) का संक्षिप्त परिचय 1.1.गाड़ी टक्कर निवारण प्रणाली (टीसीएएस) स्वदेशी स्वचालित गाड़ी सुरक्षा प्रणाली है जिसे तीन भारतीय विक्रेताओं के साथ मिलकर आरडीएसओ द्वारा विकसित किया जा रहा हैं. स्वचालित गाड़ी सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) लोको पायलट को सचेत करती है कि वह सिगनल पहलु या पीएसआर पर पहुंच रहा है और यदि वह तेज गति से पहुंच रहा हो तो (ओवर स्पीडिंग) उसे इस संबंधी चेतावनी की स्वीकृति देना होगा. अन्यथा पूर्व-निर्धारित अल्प अवधि के बाद यह प्रणाली ब्रेक लगाना शुरू कर देगी. 1.2.टीसीएएस की मुख्य विशेषताएं: Øसंचलन प्राधिकार (मूवमेंट अथॉरिटी) से संबंधित निरंतर सूचना के आधार पर एसपीएडी (सिगनल को खतरे की स्थिति में पार करेगा) के निवारण के लिए इस प्रणाली को वर्तमान सिगनलिंग प्रणाली के साथ जोड़ा गया है. Øलूप लाइन गति नियंत्रण. Øओवर स्पीड की रोकथाम: सेक्शन की गति और इंजन की निर्धारित गति Øइंजन में मार्ग के सिगनल की पहलु प्रदर्शित करती है. Øइंजन और स्टेशन दोनों से मैनुअल एसओएस की सुविधा . Øकुछ परिस्थितियों में पार्श्व -टक्कर, सामने से टक्कर, पीछे से टक्कर का निवारण. Øसमपार फाटक पर स्वचालित हॉर्न चेतावनी. Øअंतिम प्रणाली को सेफ्टी इंटिग्रिटी स्तर-4 तक बढ़ाया गया है. 1.3.लोको पायलट को निम्नलिखित सूचना उपलब्ध कराएगी: Øश्रव्य: ओवर स्पीडिंग, उच्च स्तर मोड से निम्न स्तर मोड में पारगमन और एसओएस संदेशों को प्राप्त करना. Øदृश्य: गति, संचलन प्राधिकार और मार्ग की सिगनल पहलु. 1.टीसीएएस- आरडीएसओ विकास कार्य:
वर्तमानमेंटीसीएएस-आरडीएसओविकासकार्यकोसिकंदराबादमंडलके265 कि.मी. सेक्शन (सनतनगर-लिंगमपल्ली-विकाराबाद-वाडीऔरविकाराबाद-बीदर) पर40 आईआरएबीप्रकारकेडीजलऔरविद्युत इंजन केसाथपूर्णऔरस्वचालितब्लॉकसेक्शनमें110 किमीप्रतिघंटेकीगतिपरसफलतापूर्वकआरंभकियागयाहै. येपरीक्षण नीचेबताएंचित्रकेअनुसारतीनअलग-अलगस्वदेशीफर्मोंद्वाराकिएगए हैं.
सनत नगर - लिंगमपल्ली सेक्शन में अपग्रेडे किए गए कवच वर्शन 4.0 का परीक्षण दिसंबर 2022 (टीडीसी: अगस्त 2023) से आरंभ किया गया है.टीसीएएस संकल्पना आरेख 3.टीसीएएस में सुधार:
भारतीय रेल ने अपने नेटवर्क पर टीसीएएस के विस्तृत कार्यान्वयन के लिए नीतिगत निर्णय लिया है और इसे तुंरत लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है.वर्तमान में आरडीएसओ वैश्विक एटीपी सिस्टम जैसे ईटीसीएस लेवल-1/लेवल-2 के साथ टीसीएएस की इंटरऑपरेबिलिटी को साबित करने और एलटीई कम्युनिकेशन बियरर पर कार्य, टीएसआर (अस्थायी गति प्रतिबंध) का पालन,स्वचालित सिगनल सेक्शनों में लाइन साइड सिगनलों के बिना कार्यचालन, ईआई, सीटीसी/ टीएमएस इत्यादि के साथ सीधी इंटरफेसिंगसेआधुनिक रेलवे सिगनलिंग प्रणाली के क्षेत्र में टीसीएएस प्रणाली को विश्व स्तरीय और प्रीमियम निर्यात उत्पाद बनाने और जनता के सुरक्षित परिवहन के लिए गाड़ी परिचालन में "शून्य दुर्घटनाओं" के चुनौतीपूर्ण सांगठिक लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इसे अपग्रेड करने पर कार्य कर रहा है.
1.गाड़ी टक्कर निवारण प्रणाली के विकास की स्थिति
·सफल परीक्षणों के बाद, सभी तीन फर्मों को विकासात्मक आदेशों के अंतर्गत पूर्ण ब्लॉक सेक्शन में 110किमीप्रघं की गति तक के लिए दि.23.03.2018को अनुमोदन दिया गया है: Ø23.03.2018को मेसर्स मेधा को Ø31.12.2018 को मेसर्स एचबीएलको Ø17.04.2019 को मेसर्स कर्नेक्स को 2.टीसीएएस -ऑटो सेक्शन परीक्षण
·ऑटो सेक्शन ट्रायल चलाने के लिए जुलाई 2018 में दक्षिण मध्य रेलवे के सतनगर-लिंगमपल्ली (14.8 किमी) सेक्शन को आबंटित किया गया.
·आबंटित सेक्शन में सभी तीन फर्मों द्वारा संस्थापन कार्य पूरा किया गए. ·फरवरी-19 के दौरान ऑटो-सेक्शन में टीसीएएस के परीक्षण आरंभ हुए. ·फील्ड अनुभवों के आधार पर, ऑटो सेक्शन की विशिष्टियों को जुलाई-19 में अंतिम रूप दिया गया. ·23 और 24 सितंबर 2019को परीक्षण किया गया . ·ऑटो-सेक्शन के लिए आरडीएसओ से तीनों फर्मों को अनुमोदन प्राप्त हुआ. 1.टीसीएएस- दमरे पर वितरण
दक्षिण मध्य रेलवे पर निम्नलिखित पिंक बुक कार्य प्रगति पर हैं: 1.दमरे पर 1200 रूटकिमी टीसीएएस कार्य की स्थिति:
·एलओए/काउंटर प्रस्ताव जारी करने की तारीख:13.11.2019
सिकंदराबाद मंडल के मौला अली (छोडकर) - रघुनाथपल्ली सेक्शन (86 किमी) में दो नए वेंडरों (मेसर्सजीजी ट्रोनिक्स एंड मेसर्स क्वाड्रंट) द्वारा कवच प्रणाली का फील्ड परीक्षण कार्य प्रगति पर है. कार्य पूरा करने की अवधि: 15 माह (टीडीसी: अगस्त 2023). |
||||||||||||||||||||||||||||||

Accessibility Controls