|
SOUTH CENTRAL RAILWAY
PRESS RELEASE
PUBLIC RELATIONS OFFICE, SECUNDERABAD - 500 071
|
No.492/2020-21 | 05-01-2021 Secunderabad |
Sankranti Festival Special Trains |
संक्राति त्यौहार की विशेष गाड़ियां संक्राति त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को निपटाने के लिए, दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा सिकंदराबाद – नरसापुर, काचीगुडा – चित्तूर और सिकंदराबाद – काकिनाडा के बीच विशेष गाड़ियां चलाई जाएगी. विवरण निम्नानुसार है : - *यह सभी विशेष गाड़ियां पूर्ण रूप से आरक्षित सेवाएं है. क्र.सं. | गाड़ी सं. | से | तक | चलाने की तारीख | 1 | 07440 | सिकंदराबाद | नरसापुर | 10, 11, 14, 15 जनवरी, 2021 | 2 | 07441 | नरसापुर | सिकंदराबाद | 11, 12, 15, 16 जनवरी, 2021 | 3 | 02797 | काचीगुडा | चित्तूर | 8, 9, 10, 11, 12, 16 जनवरी, 2021 | 4 | 02798 | चित्तूर | काचीगुडा | 9, 10, 11, 12, 13, 17 जनवरी, 2021 | 5 | 07436 | सिकंदराबाद | काकिनाडा टाउन | 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 जनवरी, 2021 | 6 | 07437 | काकिनाडा टाउन | सिकंदराबाद | 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 जनवरी, 2021 | - सिकंदराबाद – नरसापुर – सिकंदराबाद संक्राति विशेष गाड़ी :
सिकंदराबाद – नरसापुर विशेष गाड़ी सं. 07440 सिकंदराबाद से 20.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.40 बजे नरसापुर पहुंचेगी. वापसी की दिशा में, नरसापुर – सिकंदराबाद विशेष गाड़ी सं. 07441 नरसापुर से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.05 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. मार्ग में, यह विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में नलगोंडा, मिर्यालगुडा, पिडुगुराल्ला, गुंटूर, विजयवाडा, गुडिवाडा, कैकलुरू, आकिवीडु, भीमवरम टाउन, भीमवरम जं. और पालकोल्लु स्टेशनों पर रूकेगी. इन विशेष गाड़ियों में एसी II टायर, एसीIII टायर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी सवारी डिब्बे शामिल है. - काचीगुडा – चित्तूर – काचीगुडा संक्राति विशेष गाड़ी :
काचीगुडा – चित्तूर विशेष गाड़ी सं. 02797काचीगुडा से 20.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.55 बजे चित्तूर पहुंचेगी. वापसी की दिशा में, चित्तूर - काचीगुडा विशेष गाड़ी सं. 02798 चित्तूर से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.20 बजे काचीगुडा पहुंचेगी. मार्ग में, यह विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में उमदानगर, शादनगर, जडचर्ला, महबूबनगर, वनपर्ती रोड़, गदवाल, कर्नूल सिटि, ढोन, गूटी, ताडिपर्ति, मुद्दनूरू, यर्रगुंट्ला, कडपा, राजमपेट, कोडुरू, रेणिगुंटा, तिरूपति और पाकाला स्टेशनों पर रूकेगी. इन विशेष गाड़ियों में एसी II टायर, एसी III टायर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी सवारी डिब्बे शामिल है. - सिकंदराबाद – काकिनाडा टाउन -सिकंदराबाद संक्रांति विशेष गाड़ियां :
सिकंदराबाद – काकिनाडा टाउन विशेष गाड़ी सं. 07436सिकंदराबादसे 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.40 बजे काकिनाडा टाउन पहुंचेगी. वापसी की दिशा में, काकिनाडा टाउन - सिकंदराबाद विशेष गाड़ी सं. 07437 काकिनाडा टाउन से 22.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.10 बजे काचीगुडा पहुंचेगी. मार्ग में, यह विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में नलगोंडा, मिर्यालगुडा, पिडुगुराल्ला, गुंटूर, विजयवाडा, एलुरू, ताडेपल्लीगुडेम, निडदवोलु, राजमंड्री, द्वारपूडी और सामलकोट स्टेशनों पर रूकेगी. इन विशेष गाड़ियों में एसी II टायर, एसीIII टायर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी सवारी डिब्बे शामिल है.
|
|
|
|