यात्रियों की भीड़ को क्लियर करने के लिए, दक्षिण मध्य रेलवे काकिनाडा टाउन - लिंगमपल्ली - काकिनाडा टाउन और हैदराबाद - जयपुर - हैदराबाद के बीच 97 विशेष गाड़ियों को चलाई जाएगी, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:
क्र.सं. | गाड़ी.सं. | से-तक | प्रस्थान | आगमन | गाड़ी सेवा के दिन | यात्रा आरंभ करने की तारीख |
1 | 07295 | काकिनाडा टाउन-लिंगमपल्ली | 20.10 | 09.15 (आगले दिन ) | सोमवार, बुधवार और शुक्रवार | 01 जुलाई से 30 सितंबर, 2022 तक |
2 | 07296 | लिंगमपल्ली-काकिनाडा टाउन | 18.25 | 07.10 (आगले दिन) | मंगलवार, गुरुवार और शनिवार | 02 जुलाई से 01 अक्टूबर, 2022 तक |
3 | 07115 | हैदराबाद-जयपुर | 20.20 | 05.25 (दूसरे दिन on second day) | शुक्रवार | 01 जुलाई से 26 अगस्त, 2022 तक |
4 | 07116 | जयपुर-हैदराबाद | 15.20 | 03.00 (दूसरे दिन on second day) | रविवार | 03 जुलाई से 28 अगस्त, 2022 तक |
1.गाड़ी संख्या 07295/07296काकिनाडा टाउन-लिंगमपल्ली-काकिनाडा टाउन विशेष :(80 सेवाएं)
ये विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में समालकोट, राजमंड्री, तनुकु, भीमवरम टाउन, आकिवीडु, कैकलुरु, गुडीवाडा, विजयवाड़ा, गुंटूर, सत्तेनपल्ली, पिडुगुराल्ला, मिर्यालगुडा, नलगोंडा और सिकंदराबाद स्टेशनों पर रुकेंगी।
इन गाड़ियों में एसी II टियर, एसी III टियर, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
गाड़ी संख्या 07115/07116 हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ियां:(17 सेवाएं):
ये विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर और फुलेरा स्टेशनो पर रुकेगी.
इन गाड़ियों में एसी II टियर, एसी III टियर, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।