भारतीय रेलवे हमेशा से विशेषकर अतिरिक्त यात्रा सुविधा और बेहतर यात्रा विकल्पों के मामले में लोगों की महत्वाकांक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने में अग्रसर रही है. तदनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए छुट्टियों और त्योहारों के मौसम के दौरान विशेष गाड़ी सेवाओं का परिचालन कर रही है. इस दिशा में आषाढ़ एकादशी के उपलक्ष्य में मराठवाड़ा क्षेत्र के तीन प्रमुख स्टेशनों से पंढरपुर के लिए विशेष गाड़ियों के परिचालन का निर्णय लिया गया है.
इस वर्ष 10 जुलाई को आषाढ़ एकादशी है जो पूरे महाराष्ट्र में व्यापक रूप से मनाई जाती है. बड़ी संख्या में तीर्थयात्री श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर के पास शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पवित्र शहर पंढरपुर जाते हैं. इन तीर्थयात्रियों की अवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, मराठवाड़ा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण शहरों जालना, औरंगाबाद और नांदेड़ से पंढरपुर के लिए विशेष गाड़ियां आरंभ की जा रही हैं.
ये विशेष गाड़ियां पंढरपुर मंदिर में आषाढ़ एकादशी समारोह में शामिल होने वाले मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए रात की सुविधाजनक यात्रा प्रदान करती हैं. इन विशेष गाड़ियों को सभी वर्गों के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तीन स्थानों से विभिन्न गाड़ी संरचना के साथ उपलब्ध कराई गई हैं. यह लोगों की आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त है ताकि वे पंढरपुर में दिन के समय समारोह में शामिल हों और रात के समय वापसी की दिशा में यात्रा करें.
विशेष गाड़ी सेवाओं का विवरण नीचे दिया गया है -
क्र.सं. | गाड़ी सं. | से - तक | प्रस्थान | आगमन | यात्रा आरंभ करने की तारीख |
1 | 07468 | जालना – पंढरपुर | 19.20 (शनिवार) | 06.30 (रविवार) | 09.07.2022 |
2 | 07469 | पंढरपुर – जालना | 20.30 (रविवार) | 10.00 (सोमवार) | 10.07.2022 |
3 | 07515 | औरंगाबाद– पंढरपुर | 21.40 (शनिवार) | 11.30 (रविवार) | 09.07.2022 |
4 | 07516 | पंढरपुर – औरंगाबाद | 23.00 (रविवार) | 12.20 (सोमवार) | 10.07.2022 |
5 | 07498 | नांदेड़– पंढरपुर | 15.00 (शनिवार) | 10.35 (रविवार) | 09.07.2022 |
6 | 07499 | पंढरपुर – नांदेड़ | 21.30 (रविवार) | 18.50 (सोमवार) | 10.07.2022 |
1.गाड़ी सं. 07468/07469 जालना – पंढरपुर-जालनाविशेष गाड़ी (02 सेवाएं):-
मार्ग में ये विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में पार्तूर, सेलू, मनवत रोड, परभणी, गंगाखेड़, परली वैजनाथ, लातूर रोड, लातूर, उस्मानाबाद, बरसी टाउन और कुर्डुवाडी स्टेशनों पर रुकेंगी.
इन विशेष गाड़ियों में 5 शयनयान श्रेणी और 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
2.गाड़ी सं. 07515/07516 औरंगाबाद-पंढरपुर-औरंगाबाद विशेष गाड़ी (02 सेवाएं):-
मार्ग में ये विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में जालना, पार्तूर, सेलू, मनवत रोड, परभणी, गंगाखेड़, परली वैजनाथ, लातूर रोड, लातूर, उस्मानाबाद और कुर्डुवाड़ी स्टेशनों पर रुकेंगी.
इन विशेष गाड़ियों में 2 शयनयान श्रेणी और 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
3.गाड़ी सं. 07498/07499 नांदेड़– पंढरपुर – नांदेड़ विशेष गाड़ी (02सेवाएं ):-
मार्ग में ये विशेष गाड़ियां दोनों दिशाओं में पूर्णा, परभणी, गंगाखेड़, परली वैजनाथ, पंगोअन, लातूर रोड, उदगीर, भालकी, बीदर, जहीराबाद, तांडूर, सेडम, चित्तापुर, वाडी, कलबुरर्गी, गंगापुर रोड, अकालकोट रोड, सोलापुर और कुर्डुवाड़ी स्टेशनों पर रुकेंगी.
इन विशेष गाड़ियों में एक प्रथम एसी, 2 एसी II टियर, 6 एसी III टियर, 4 शयनयान श्रेणी और 3 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच शामिल होंगे.