गुंतकल मंडल
संरक्षा संगठन
संरक्षा संगठन की भूमिका
सभी संरक्षा कोटि/गाडी संचालन के कर्मचारियों को संरक्षा से संबंधित मुद्दों में सुग्राही बनाना.
⦁संरक्षा का उल्लंघन वाले संवेदनशील और घटनाओं के स्थलों की पहचान करना .
⦁अप्रिय घटनाओं से उभरे मामलों से निपटने के लिए कारगर आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र का होना.
⦁आपात के दौरान संबंधित विभाग को अपेक्षित सहायता पहुंचाने में मदद करना.
⦁दुर्घटनाओं के दौरान फंसे / घायल को बचाने में समय रहते ही संकल्पना का पालन करना.
⦁उचित परामर्श के जरिए कर्मचारियों में संरक्षा जागरूकता लाना.
⦁कार्य क्षेत्र के कर्मचारियों को साहित्य जारी कर उनका ज्ञान अद्यतन करना .
⦁गलती करनवाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना और गलती पुनारावृति न होने उन्हें सुधारना.
संरक्षा संगठन का लक्ष्य :-
भारतीय रेलवे में ‘शून्य’ दुर्घटना को हासिल करने के लिए गाडी प्रचालन पर पैनी नजर रखना.
गुंतकल मंडल का संरक्षा संगठन ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान दे रहा है जहां पर इसकी आवश्यकता है और गाडी के संचालन में बिना किसी रूकावट करते हुए संरक्षा में उन्नयन के लिए कार्य कर रहा है. मंडल में हर जगह घूमते हुए खामियों की जब- कभी पहचान की जाती हो तो संबंधित विभागों के माध्यम से उन्हें सुधारना. कर्मचारियों को उनके दैनंदिन कार्य में हुए परिवर्तन/आशोधन/संशोधन के ज्ञान का अद्यतन संरक्षा परिपत्र, माह का नियम, फ्लाई लिफ, दुर्घटना समाचार पत्र, संरक्षा संगोष्ठी, संरक्षा अभियान के आयोजन के जरिए और निरीक्षणों के दौरान किया जा रहा है.
ड्यूटी में सोना, शार्ट कट आदि को रोकने के लिए अधिकारी और पर्यवेक्षक प्रति दिन रात्रि आकस्मिक निरीक्षण, घात जांच द्वारा कर्मचारियों (ड्यूटी पर) पर मुस्तैदी निगरानी करते हुए संरक्षा सुनिश्चित करते हैं.
हमारे सभी प्रयासों के बावजूद सडक उपयोक्ताओं की लापरवाही से दुर्घटनाएं अभी भी हो रहे हैं जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं. संरक्षा संगठन उपलब्ध अवसंरचना से विभिन्न स्थानों में संरक्षा अभियान चला रहा है और पर्चे का विधिवत् वितरण करते हुए, विज्ञापन, नुक्कड नाटक, स्थानीय नेटवर्क आदि के माध्यम से जनता/गांव वालों को मोटर वाहन अधिनियम में शिक्षित कर रही है.
संगठन संरचना :
मंडल स्तर पर संरक्षा संगठन का नेतृत्व वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी करते हैं. मंडल स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभागों से पर्यवेक्षी स्तर कर्मचारी उपलब्ध हैं.
अधिकारी |
श्री बी.श्रीराम नायक वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (वरि.मंसंधि) |
श्री के.बालाजी सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी (समंसंधि) |
|
संरक्षा काउंसलर | लिपिकीय कर्मचारी |
संरक्षा काउंसलर/यातायात | काधी/सामान्य व भंडार |
संरक्षा काउंसलर/इंजीनियरी | काधी / दुर्घटना |
संरक्षा काउंसलर/सवमाडि | काधी/निरीक्षण |
संरक्षा काउंसलर/सिवदूसं | लिपिक /संरक्षा अभियान |
संरक्षा काउंसलर/लोको | |
संरक्षा काउंसलर /कर्षण | |
संरक्षा विभाग द्वारा की जा रही नेमी गतिविधियां :
⦁माह का नियम व संरक्षा परिपत्र :
⦁संरक्षा संगठन दैनंदिन कार्य में अपनाए जाने वाली सुरक्षित कार्य पद्धतियों के महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में कर्मचारियों को शिक्षित करने के लिए माह का नियम तथा संरक्षा परिपत्र तैयार करता है :
2020-21 |
माह | संरक्षा परिपत्र | माह का नियम |
अप्रैल -2020 | स्टेशनों में वाहनों की सुरक्षा | सानि 4.48 गाडी से इंजन अलग करने के लिए गार्ड की अनुमति |
मई - 2020 | ग्रीष्मकालीन पूर्वोपाय – ट्रैक अनुरक्षण | सानि 4.17 पासिंग गाडियों का पिछला बोर्ड या पिछली बत्ती के संबंध में स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारी |
जून -2020 | सानि 5.13 & 5.14 शंटिंग करने की जिम्मेदारी | सानि 4.29 क्षतिग्रस्त या खराब वाहन |
जुलाई-2020 | मॉनसून-पूर्व निवारक उपाय | सानि 3.26 स्थावर सिगनलों की शुरुआत |
अगस्त -2020 | यार्ड में पटरी से उतरने को रोकने के लिए | सा.नि 3.50 ट्रैप, स्लिप साइडिंग और कैच साइडिंग |
सितंबर -2020 | दुर्घटनाग्रस्त गाडी के लोको/चल स्टॉक के प्रचालन हेतु उपयुक्तता प्रमाणित करने के लिए परीक्षा | 15.25मोटर ट्राली |
अक्तूबर -2020 | स्पैड की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले पूर्वोपाय | परिशिष्ट 12 -शंटिंग प्रचालन |
नवंबर 2020 | रनिंग गाडियों के साथ सब ठीक है सिगनलों का आदान-प्रदान करते समय स्टेमा, कैबिनमैन और फाटकवाले द्वारा जांच की जाने वाली मदें | 4.57 इंजन को अलग करना-संबंधित |
दिसंबर 2020 | रेलपथ निरीक्षकों द्वारा शीतकालीन पूर्वोपाय | दुर्घटना स्थल पर लोको की माप के संबंध में दुर्घटना नियमावली की दिनांक 31.08.20 की संशोधन पर्ची संख्या 06 |
जनवरी 2021 | ओएचई क्षेत्र में सिवदूसं विभाग द्वारा पालन किये जाने वाले सामान्य संरक्षा पूर्वोपाय | कोहरे के मौसम में लोको पायलट द्वारा पूर्वोपाय सहानि 3.61.10 |
फ़रवरी 2021 | ओएचई क्षेत्र में इंजीनियरी विभाग द्वारा पालन किये जाने वाले पूर्वोपाय – क्या करें व क्या न करें | शंटिंग प्रचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां |
मार्च 2021 | रेलपथ सामान को उतारने के बाद पहली गाडी के लिए 45 किमीप्रघं का गतिरोध | 2.11 - संरक्षा के कर्तव्य |
अप्रैल 2021 | स्पैड की रोकथाम के लिए – लोको निरीक्षक का नियम | 5.10 – सिगनल रहित लाइन पर गाडी का प्रवेश |
मई 2021 | पैनल के संबंध में स्टेशन मास्टर को क्या करना है | 8.1 – टावर वैगन की गति |
जून 2021 | सावधान – इंजीनियरी प्राधिकारी पाइंटों एवं क्रासिंगों के विभिन्न स्थानों पर पाई गई कमियां | 2.11 – संरक्षा के कर्तव्य |