कुल मार्ग कि.मी. | 1311.06 | ईटीकेएम | 3886.62 | आईटीकेएम(रेलपथ) | 3076.06 | आईटीकेएम (कार्य) | 2793.85 | प्रति ईटीकेएम ट्रैकमैन | 1.43 | इंजी कर्मचारियों की सं. | 7685 | कार्यनिष्पादन सूचकांक | 40.44% | कुल पीआरएस | 60 Nos | कुल यूटीएस | 52 Nos. (28 incl. PRS) | कुल स्टेशनों की सं. | 150 |
कोटि | ए1 | ए | बी | डी | इ | एफ | अन्य | स्टेशनों की सं. | 2 | 5 | 8 | 23 | 87 | 15 | 10 |
संचालन भवन-सिकंदराबाद 
चालू माह की प्रमुख बातें/घटनाएं
आरंभिक लदान : पिछले वर्ष की तदनुरूपी माह के 4,830 मिलियन टन की तुलना में माह के दौरान आरंभिक लदान 5,299 मिलियन टन रहा, जो 9.71% की वृद्धि दर्शाता है और माह के लिए लक्ष्य से 2.42% की वृद्धि भी हुई है. यात्री यातायात : पिछले वर्ष के तदनुरूपी माह में 9.56 मिलियन की तुलना में माह के दौरान यात्री यातायात लगभग 10.10 मिलियन रहा, जो 5.65% की वृद्धि दर्शाता है. अर्जन : - पिछले वर्ष के तदनुरूपी माह के 219.14 करोड रु.की तुलना में माह के दौरान माल अर्जन लगभग 230.00 करोड रू. रहा जो 4.96%. की वृद्धि दर्शाता है.
- पिछले वर्ष की तदनुरूपी माह के 60.59 करोड रु. की तुलना में माह के दौरान यात्री अर्जन लगभग 62.00 करोड रु. रहा, जो 2.33% की वृद्धि दर्शाता है.
- पिछले वर्ष की तदनुरूपी माह के 1.30 करोड रु.की तुलना में माह के दौरान टिकट जांच अर्जन 1.51 करोड(लगभग) रु.रहा,जो 16. 15% की वृद्धि दर्शाता है.
पार्सल स्थान को पट्टे पर देना: माह के दौरान, गाडी नं.12513 (सिकंदराबाद-गुवाहाटी) गुवाहाटी एक्सप्रेस के वीपी को पट्टे पर देने के लिए 77.77 लाख रु. वार्षिक लाईसेंस शुल्क पर तीन वर्ष की अवधि के लिए ठेका प्रदान किया गया. वाणिज्य प्रचार के लिए ठेका प्रदान करना : माह के दौरान, ऊपरी पैदल पुल/बीटीएनआर के लिए 20.04 लाख रु.के वार्षिक लाइसेंस शुल्क पर पांच वर्ष की अवधि के लिए वाणिज्य प्रचार ठेका प्रदान किया गया. वाहन पार्किग ठेका: माह के दौरान काजीपेट स्टेशन में 10.50 लाख रु. के वार्षिक लाइसेंस शुल्क पर तीन वर्ष की अवधि के लिए वाहन पार्किग ठेका प्रदान किया गया. जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक(जेटीबीएस) का आरंभ: माह के दौरान, मंचिर्याल में जेटीबीएस सेवा आरंभ की गयी. इसके साथ, इस मंडल पर कुल 6 जेटीबीएस कार्य कर रहे हैं. माल भाडे का ई-पेमेंट: माह के दौरान, दो और ग्राहकों अर्थात एनटीपीसी/रामगुंडम और एनटीपीएस/एसटीडीवी(सिम्हाद्री) हेतु मालभाडे का ई-पेमेंट आरंभ किया गया. इसके साथ, मंडल पर कुल 34 ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. तोंडलगोपावरम में इन-मोशन वे बिज्र का आरंभ: माह के दौरान, मालभाडा यातायात के तौलन के लिए तोंडलगोपावरम में इन-मोशन वे बिज्र आरंभ किया गया.
काजीपेट माल कैबिन में सिगनलिंग कार्य का आरंभ: काजीपेट माल कैबिन में जीसी 1 व जीसी 2 कैबिनों के पुराने और घिसे हुए लीवर फ्रेम के स्थान पर पैनल अंतर्पाशन स्थापित किए गए, जिससे संरक्षा तथा श्रमशक्ति में सुधार हुआ है. खराब हुए लकडी के स्लीपरों को बदलना : माह के दौरान सिकंदराबाद-वाडी सेक्शन मेंपुल सं. 246 अप पर सभी लकडी के स्लीपरों के स्थान पर गैलवनाइज्ड इन्सुलेटेड स्टील चैनल को लगाया गया. चूंकि पुल 2.3 डिग्री कर्वड रेलपथ पर स्थापित है, गर्डरों को उठाते हुए और घुमाते हुए पुल पर संरेखण और समतल को सुधारते हुए गर्डर बेयरिंग में ही कैंट की व्यवस्था की गयी है, जिसके परिणामस्वरूप रनिंग और संरक्षा में सुधार हुआ है. सीमित हाई सब-वे का निर्माण: माह के दौरान कुल 18.8 मीटर की लंबाई के लिए 4x2.5 मीटर के आकार के बक्सों का रोधन करते हुए विकाराबाद-परली सेक्शन में जहीराबाद यार्ड पर 59/8-9 कि.मी पर ट्रेसपासिंग स्थान पर उपमार्ग के निर्माण का कार्य पूरा किया गया. पुलों का पुनर्वास: माह के दौरान मंडल में 5 पुलों की पूरी तरह से मरम्मत की गयी. |