कार्मिक शाखा
गुंतकल मंडल
एस.तमिल चोलै वरि.मंकाधि सेल नं. 9701374600 | |
संगठनात्मक चार्ट
कार्मिक शाखा, गुंतकल मंडल
वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी गुंतकल मंडल के कार्मिक शाखा के प्रमुख है और मंडल कार्मिक अधिकारी और सहायक कार्मिक अधिकारी उनकी सहायता करते हैं.
कार्मिक शाखा पूर्व भर्ती से लेकर पश्च - सेवानिवृत्ति तक के स्थापना संबंधी विषयों का निपटारा करता है जिसमें नियुक्तियाँ, पदोन्नतियाँ, वेतन / सेवोत्तर भुगतान की व्यवस्था, एसबीएफ आदि से छात्रवृत्ति की मंजूरी जैसे कल्याण कार्य, दोनों सेवारत तथा सेवानिवृत्तों के शिकायतों का निपटारा और पीएनएम/पीआरईएम आदि के आयोजन द्वारा औद्योगिक संबंधों को बनाए रखना शामिल है.
कर्मचारियों की संख्या 01.06.2012 तक |
|
|
|
|
|
क्रसं.. | विभाग | स्वीकृति | वास्तविक | रिक्तियां |
1 | वाणिज्य | 1282 | 986 | 296 |
2 | यांत्रिक (यांत्रिक रनिंग कर्मी समेत) | 4771 | 3807 | 964 |
3 | विद्युत | 920 | 859 | 61 |
4 | इंजीनियरी | 6049 | 4437 | 1612 |
5 | चिकित्सा | 666 | 623 | 43 |
6 | परिचालन | 2548 | 2190 | 358 |
7 | सामान्य प्रशासन | 251 | 219 | 32 |
8 | कार्मिक | 163 | 150 | 13 |
9 | स्कूल | 78 | 78 | 0 |
10 | सिगनल व दूरसंचार | 781 | 740 | 41 |
| कुल | 17509 | 14089 | 3420 |
01.04.2012 से अब तक की अवधि के लिए महत्वपूर्ण बातें :
क) स्थापना संबंधी शिकायतों के निपटारा के लिए गुंतकल मंडल पर " एसएमएस आधारित शिकायत निपटारा प्रणाली " की स्थापना की गई. शिकायत वॉयस मेल द्वारा भी की जा सकती है.
ख) एमएसीपीएस के तहत वित्तीय अप ग्रेडेशन इनके लिए लागू किया गया –
i)यांत्रिक (सवमाडि) विभाग में 16 कर्मचारी
ii)वाणिज्य विभाग में 15 कर्मचारी
iii)इंजीनियरी विभाग में 200 सेवानिवृत्त व 135 नियमित कर्मचारी
iv)परिचालन विभाग में 78 सेवानिवृत्त पाइंट्समैन
ग)वर्ष 2010 के लिए लार्सजेस के अंतर्गत लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 519 उम्मीदवारों के लिए 22.5.2012 से 25.5.2012 तक तथा 30.5.2012 को शारीरिक क्षमता की जांच की गई.कुल 509 भाग लिए जिसमें 46 उम्मीदवार योग्य पाए गए.
24.4.2012 को लार्सजेस-2012 के लिए अधिसूचना जारी की गई और 238 पात्र कर्मचारियों के लिए 17.06.2012 को लिखित परीक्षा