गुंतकल मंडल में राजभाषा संगठन एवं राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित विवरण
हमारा परिचय :
गुंतकल मंडल पर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/अवसंरचना के अधीन हिंदी संगठन कार्यरत है. संगठनका विवरण निम्नानुसार है.
मंडल प्रमुख :
मंडल रेल प्रबंधक | श्री आलोक तिवारी | गुंतकल मंडल के सभी विभाग आपके नेतृत्व व नियंत्रण में कार्य करते हैं. राजभाषा विभाग भी उनमें से एक है. |
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक /अवसंरचना | श्री के.सैमन | नियमित ड्यूटी के अलावा आप मंडल पर राजभाषा नीति के कार्यान्वयन कार्य के प्रभारी भी हैं. |
अपर मंडल रेल प्रबंधक /प्रचालन | श्री के. सूर्यनारायण | |
राजभाषा संगठन: |
राजभाषा अधिकारी | श्री के.कौस्तुभ | मंडल के राजभाषा संगठन के प्रभारी हैं. |
राजभाषा अनुभाग की संरचना:
क्र.सं | पदनाम | कुल स्वीकृत पद | मंडल कार्यालय | अन्य यूनिट |
| | | स्वीकृत | वास्तविक | रिक्त | यूनिट का नाम | स्वीकृत | वास्तविक | रिक्त |
1 | वरि.अनुवादक | 2 | 2 | 3 | - | सडिमका / तिरुपति | 1 | - | 1 |
2 | कनि.अनुवादक | 3 | 3 | 1 | 2* | - | - | - | - |
3 | लिपिक | 1 | 1 | 1 | - | - | - | - | - |
* मंडल कार्यालय में कनि.अनुवादक के दो पद रिक्त हैं
राजभाषा कार्यान्वयन समितियां :
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अलावा इस मंडल में 17 उप समितियां हैं.इन उप समितियों की बैठकें नियमित रूप से हर तिमाही में आयोजित की जाती हैं और तिमाही के दौरान हुई प्रगति की समीक्षा की जाती हैं.
क्र.सं. | समिति की नाम | अध्यक्ष का नाम/ पदनाम (सर्व श्री) | टेलिफोन नं (रेलवे) |
1 | मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति | श्री आलोक तिवारी,मंडल रेल प्रबंधक | 27020 |
2 | गुंतकल स्टेशन | श्री नाग मल्लेश्वर राव, स्टेप्र / गुंतकल | 27610 |
3 | डीजल शेड / गुंतकल | श्री पबित्र कुमार नायक,वरि.मंयांइंजी / डीजल / गुंतकल | 27450 |
4 | रेलवे अस्पताल / गुंतकल | डॉ.एम.डी.नायक, मुचिधि / गुंतकल | 27500 |
5 | डीजल शेड / गुत्ती | श्री सूर्यवंशी पाटिल, वरि.मंयांइंजी/डीजल/गुत्ती | 23360 |
6 | गुत्ती स्टेशन | श्री वी.किरण, स्टेशन प्रबंधक / गुत्ती | 23550 |
7 | बाक्सएन डिपो / गुत्ती | श्री अभिनव श्रीवास्तव, समंइंजी/बाक्स-एन/गुत्ती | 23310 |
8 | रायचूर स्टेशन | श्री एस. के. सरकारस्टेशन प्रबंधक / रायचूर | 21140 |
9 | आदोनी स्टेशन | श्री शैलश वासनिक स्टेशन प्रबंधक / आदोनी | 21710 |
10 | कडपा स्टेशन | श्री मोहन रेड्डी/स्टेशन प्रबंधक / कडपा | 22140 |
11 | रेणिगुंटा स्टेशन | डॉ.आर.नरसिंह निशांत, मंचिधि/स्वायू/रेणिगुंटा | 24330 |
12 | श्रीकालहस्ती स्टेशन | श्री वी.मन मोहन कृष्णा, स्टेप्र / श्रीकालहस्ती | 25116 |
13 | तिरुपति स्टेशन | श्री एस.नाग रमण शर्मा,स्टेशन निदेशक / तिरुपति | 25820 |
14 | पाकाला स्टेशन | डॉ.एन.राम मोहन, मंचिधि /पाकाला | 26290 |
15 | चित्तूर स्टेशन | श्री एस.भास्कर बाबु, स्टेशन प्रबंधक / चित्तूर | 26710 |
16 | अनंतपूर स्टेशन | श्री एन.नरसिंहुलु, स्टेशन प्रबंधक / अनंतपुर | 26510 |
17 | धर्मवरम स्टेशन | श्री एस.सी.आर.थावू नायक, स्टेप्र / धर्मवरम | 26400 |
18 | डोन स्टेशन | श्री आई.नागेश्वर राव, स्टेशन प्रबंधक / डोन | 21600 |
हिंदी पुस्तकालय:
इस मंडल पर 10 हिंदी पुस्तकालय हैं, इन पुस्तकालयों में विभिन्न तरह की 18,463 पुस्तकें उपलब्ध हैं.हर महीने 15 प्रकार की पत्र-पत्रिकाएं मंगाई जाती हैं.
निम्नलिखित 10 पुस्तकालयों का नामकरण हिंदी के प्रसिद्ध सहित्यकारों के नाम पर किया गया है.
क्र.सं. | कार्यालय / स्टेशन | पुस्तकालय का नाम |
1 | मंडल कार्यालय | मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय |
2 | रेलवे इंस्टिट्यूट / गुंतकल | रामधारी सिंह दिनकर पुस्तकालय |
3 | डीजल शेड / गुंतकल | माखनलाल चतुर्वेदी पुस्तकालय |
4 | डीजल शेड / गुत्ती | जयशंकर प्रसाद पुस्तकालय |
5 | गुत्ती स्टेशन | सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पुस्तकालय |
6 | रायचूर स्टेशन | अमृतलाल नागर पुस्तकालय |
7 | डोन स्टेशन | आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुस्तकालय |
8 | रेणिगुंटा स्टेशन | फणीश्वरनाथ “रेणु”पुस्तकालय |
9 | तिरुपति स्टेशन | सूरदास पुस्तकालय |
10 | पाकाला स्टेशन | सुमित्रानंद पंत पुस्तकालय |
हिंदी प्रशिक्षण:
गुंतकल मंडल पर सभी अधिकारी और कर्मचारी हिंदी में प्रशिक्षित हैं.
हिंदी टंकण एवं आशुलिपि प्रशिक्षण:
इस मंडल पर सभी 13 आशुलिपिक और 22कनिष्ठ लिपिक व टंकक, हिंदी आशुलिपि तथा हिंदी टंकण में प्रशिक्षित हैं.
स्टेशन संचालन नियम :
गुंतकल मंडल पर कुल 140 स्टेशन है. सभी 140 स्टेशनों के स्टेशन संचालन नियम हिंदी में भी उपलब्ध कराए गए हैं.
हिंदी कार्यशालाएं:
मुख्य राजभाषा अधिकारी द्वारा वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्ष में 02 गहन और 04 लघु कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं.इन कार्यशालाओं के जरिए कर्मचारियों में हिंदी में काम करने की झिझक दूर की जाती है. कार्यशालाओं में प्रशिक्षित सभी कर्मचारी हिंदी में काम कर रहे हैं.
हिंदी में तकनीकी संगोष्ठियां :
वार्षिक कार्य योजना के अनुसार वर्ष में 04 तकनीकी संगोष्ठियां आयोजित की जानी है. गुंतकल मंडल पर नियमित रूप से सुरक्षा एवं समयपालन, कर्षण, सुरक्षा एवं संरक्षा, इंधन की बचत जैसे विषयों पर संगोष्ठियां आयोजित की जाती हैं.
महापुरुषों और कवियों/लेखकों की जयंतियों का आयोजन :
वार्षिक कार्य योजना के अनुसार गुंतकल मंडल पर वर्ष में एक जयंती मनाई जाती है.
गुंतकल मंडल पर मूल कार्य हिंदी में करवाने के लिए प्रयास :
हिंदी में कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त अधिकारियों / कर्मचारियों से मूल कार्य हिंदी में करवाने के लिए टेबल ट्रेनिंग, संपर्क अभियान आदि आयोजित किए जाते हैं. प्रशिक्षणदेने के फलस्वरूप अधिकतर कर्मचारी मानक विवरणियां जैसे नेमी ज्ञापन पत्र, आवरण पत्र आदि हिंदी में तैयार करते हैं.
राजभाषा सप्ताह:
अधिकारियों / कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि उत्पन्न करने और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए इस मंडल पर राजभाषा सप्ताह मनाया जाता है. इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए हिंदी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं. विभिन्न विभागों में टेबल ट्रेनिंग भी आयोजित किये जाते है. हिंदी में काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किये जाते है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम:
हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने हेतु राजभाषा सप्ताह के अवसर पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
हिंदी दिवस :
इस मंडल पर हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर माननीय गृह मंत्री, रेल मंत्री और मंडल रेल प्रबंधक के संदेश सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को परिपत्रित किया जाता है. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.
गुंतकल मंडल “ग” क्षेत्र में स्थित है. इस मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, संगोष्ठीआदि का आयोजनकर हिंदी के लिए अनूकूल वातावरण उत्पन्न करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
*****