डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र - गुंतकल
DIESEL TRACTION TRAINING CENTRE – GUNTAKAL
डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र, गुंतकल एक क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र है, जो दक्षिण मध्य रेलवे के डीजल लोको रनिंग कर्मचारी और डीजल लोको शेड, गुंतकल और गुत्ती के शेड कारीगर कर्मचारियोंके प्रशिक्षण की जरूरतों को पूरा करता है .
डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र, गुंतकलद्वारा उत्कृष्ठ कार्य और नवाचार :
• श्री अश्विनी लोहानी, अध्यक्ष रेलवे बोर्ड नेनवंबर 2018 में डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र, गुंतकलके एचएचपी लोकोमोटीव के ट्रबल शूटिंग गाइड केमल्टी कलर प्रकाशनका विमोचन किया.एचएचपी लोको तकनीक पारंपरिक एल्को लोको की तुलना में अलग है. अधिकतर रनिंग स्टाफ को लोको को संभालने के साथ-साथ समस्या का निवारण करना मुश्किल लगता है. डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा लोको पायलट /सहा.लोको पायलटको सरलता से ज्ञात कराने के लिएसचित्र प्रस्तुति के साथ एचएचपी लोकोमोटिव पर एक ट्रबल शूटिंग गाइड प्रकाशित करने के लिए पहल की गई थी .दक्षिण मध्य रेलवेके सभी मंडलों में कुल पांच हजार पुस्तकों का प्रकाशन कर वितरण किया गया. यह पुस्तिकाकर्मीदल के लिए काफी सहायक रहा है .
•डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र, गुंतकलने गाड़ी संचालन में विभिन्न मॉड्यूल पर प्रशिक्षण वीडियो तैयार किया है जिसका उद्घाटन दिसंबर-2018 में श्री विनोद कुमार यादव महाप्रबंधक/द.म.रेलवे द्वारा किया गया था. इसे यूट्यूब में भी अपलोड किया गया थाजिसे अधिक पसंद और शेयर किया जा रहा है.
• डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र, गुंतकल ने डीजल लाको मोटीव प्रणालियों के विविध मोड्यूलों पर आंतरिक मल्टीमीडिया एनिमेशन तैयार किया है. प्रशिक्षकों की सहायता हेतु और प्रशिक्षुओं को जटिल विषयों को समझने में मार्गदर्शन के लिएभारतीय रेलवे के अन्य प्रशिक्षण केंद्रों को वितरित किया गया .
·दक्षिण मध्य रेलवे के प्रशिक्षण की आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र/गुंतकलअन्य रेलवे यथा द.पू.म.रेलवे,पू.त.रेलवे,प.रेलवे,द.प.रेलवे और विशाखपट्टणम पोर्ट ट्रस्ट प्रशिक्षुओं को सहायक सिध्द हुआ है.
·डीजल लोको रनिंग कर्मचारियों के लिए निर्धारित विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में न्यूनतम 100 प्रशिक्षुओं को एक साथ प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है.
·हालही में सितंबर 2019 में दक्षिण पश्चिम रेलवे के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने की प्रशंसा में महाप्रबंधक/दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 50000/- रुपए ग्रुप नकद पुरस्कार प्रदान किया.
डीजल कर्षण प्रशिक्षण केंद्र, गुंतकलमें आयोजित पाठ्यक्रम
क्र.सं | पाठ्यक्रमका नाम | अवधि |
1 | एलआरएनजी – 1 आरंभिक/रुपांतरण रेभबो/विभागीय/सलोपा(एसी) | 79/48 दिन |
2 | एलआरएनजी -4प्रदोन्नति सलोपा से लोपा(मा) | 6 सप्ताह |
3 | एलआरएनजी – 5 प्रदोन्नतिलोपा(मा) से लोपा(पै) | 20 दिन |
4 | एलआरएनजी – 8 पुनश्चर्य (सलोपा से लोपा (एस) | 2 सप्ताह |
5 | एचएचपी विशेष सलोपा/लोपा (एस/मा/पै/मे) | 06 दिन |
6 | प्रवर्तन /पदोन्नतिसलोपा से लोपा(एस) | 2 सप्ताह |
7 | पुनश्चर्यशेड के कारीगर(यांत्रिक/. व विद्युत.) | 2 सप्ताह |
8 | पपूपा/विशेषशेड के कर्मचारी | 21 दिन |
9 | एएलसीओएवं एचएचपी विशेषलोपा (मा/पै/मे) | 6 दिन |
10 | पीपीसी-सीएलआई /विशेष लोपा(मा/पै/मे) | 21 दिन |
11 | एलआरएनजी – 4प्रदोन्नतिलोपा/वीपीटी | 36 दिन |
12 | मुलोनिरी.–मूल्यांकन | 3दिन |
13 | लो पा के औजारों के प्रयोग पर विशेष पाठ्यक्रम | 1 दिन |
14 | प्रोजेक्ट सक्षम – सामान्य सहायक | 5 दिन |
15 | डीईएमयू/डीएचएमयू – आरंभिक | 6 दिन |