|
|
|
मिशन कथन हम - रेल यात्रियों, यात्री परिसर और रेल संपत्ति की रक्षा तथा सुरक्षा करते हैं.
- भारतीय रेल में यात्रा करनेवाले यात्रियों की संरक्षा, सुरक्षा तथा उनमें भरोसा जगाते हैं.
हमारा उद्देश्य
हम - रेल यात्रियों, यात्री परिसरों और रेल संपत्ति की सुरक्षा करने हेतु अपराधियों से निरंतर जूझते रहना.
- गाड़ियों, रेल परिसरों और यात्री – क्षेत्रों से सभी असामाजिक तत्वों को हआ कर यात्रियों के सफर को सुखद और सुरक्षापूर्ण बनाना.
- महिलाओं और बच्चों के अवैध व्यापार को रोकने हेतु सतर्क रहना तथा रेल क्षेत्रों में पाए गए अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त कार्यवाईकरना.
- भारतीय रेल की दक्षतातथा छवि में सुधार हेतु रेलों के अन्य विभागों के साथ सहयोग स्थापित करना.
- राजकीय रेलवे पुलिस/ स्थानीय पुलिस और रेल प्रशासन के बीच सेतु का काम करना.
- महिलाओं, बुर्जुग यात्रियों तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास करना तथा उक्त उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सभी आधुनिक प्रौद्योगिकी, उत्कृष्ट मानवाधिकार कार्यों, प्रबंधन तकनीकों को एक गतिशील क्रिया के रूप में अपनाना.
Source : दक्षिण मध्य रेलवे CMS Team Last Reviewed : 07-03-2012
|
|
|