इस वेब पोर्टल को रेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा अभिकल्पित, विकसित एवं अनुरक्षित किया गया है।
ये निबंधन एवं शर्तें भारतीय कानूनों द्वारा शासित होंगी और उनके तदनुसार इनका आशय लिया जाएगा। इन निबंधनों एवं शर्तों से प्रोद्भूत कोई भी विवाद अनन्य रूप से भारतीय अदालतों की अधिकारिता के अध्यधीन होगा।
इस पोर्टल पर पोस्ट की गई सूचना में गैर-सरकारी/निजी संगठनों द्वारा सृजित और अनुरक्षित सूचना के हाइपरटेक्स्ट लिंक या प्वाइंटर्स शामिल हो सकते हैं। भारतीय रेल ये लिंक और प्वाइंटर्स अनन्य रूप से सूचना एवं सुविधा हेतु उपलब्ध करा रही है। जब कोई उपयोगकर्ता किसी बाहरी पोर्टल हेतु लिंक को सेलेक्ट करता है तो उपयोगकर्ता 'भारतीय रेल पोर्टल' को छोड़ देता है और बाहरी पोर्टल/वेबसाइट के मालिकों/प्रायोजकों की निजता एवं सुरक्षा नीतियों के अध्यधीन है।
रेल मंत्रालय गारंटी नहीं करता है कि लिंक्ड वेबसाइट भारत सरकार के वेब दिशानिर्देशों का अनुपालन करेंगे।
पोर्टल के किसी भी भाग को एक्सेस कीजिये;
अपने निजी संदर्भ के लिए किसी या सभी पेजों को प्रिंट कीजिये।
उपयोगकर्ता यह नहीं करेगा:
इस पोर्टल में अंतर्विष्ट किसी सामग्री की प्रतिकृति (भले कागज पर प्रिंटिंग, डिस्क पर स्टोर, डाउनलोडिंग या किसी अन्य विधि द्वारा हो), वितरण (प्रतिकृतियों के वितरण सहित), में फेरबदल या छेड़छाड़ या अन्यथा उपयोग नहीं करेगा सिवाय जैसा कि “उपयोगकर्ता कर सकता है” के अंतर्गत निर्धारित किया गया हो। यह प्रतिबंध पोर्टल पर समग्र या आंशिक सामग्री पर लागू है;
पोर्टल से कॉपी की गई किसी सामग्री से मूल सामग्री में अंतर्विष्ट कोई प्रतिलिप्याधिकार, अन्य बौद्धिक संपदा नोटिस नहीं हटाएगा;
इस पोर्टल के लिंक;
….. लिखित सहमति के बिना
अगर उपयोगकर्ता इस पोर्टल का एक हाइपरटेक्स्ट या अन्य लिंक उपलब्ध कराना चाहता है तो कृपया निम्नलिखित ब्यौरे के साथ वेबसाइट एडमिनीस्ट्रेटर से संपर्क करें:
वेब पेज (पेजों) का URL(s) जिनके साथ उपयोगकर्ता इस पोर्टल के लिंक करने का प्रस्ताव कर रहा है
इस पोर्टल पर वेज पेज (पेजों) के URL(s) जिन्हें उपयोगकर्ता लिंक करने का प्रस्ताव कर रहा है
… और अनुरोध पर विचार किया जाएगा। ऐसे अनुरोधों को स्वीकार या अस्वीकार करना भारतीय रेल के विवेक पर निर्भर करेगा।
निबंधनों एवं शर्तों में परिवर्तन
रेल मंत्रालय समय-समय पर निर्धारित निबंधन एवं शर्तों और खंडन को बदल सकती है। इस पोर्टल को ब्राउज करके,उपयोगकर्ता स्वीकार करता है कि वह प्रचलित निबंधन एवं शर्तों और खंडन से बाध्य है और इसलिए जब उपयोगकर्ता पोर्टल को दुबारा विजिट करता है तब वह इनकी प्रत्येक बार जांच करता है ।